अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर क्षेत्र के चार स्कूलों के भवन निर्माण हेतु 105.75 लाख स्वीकृत।
अर्चना चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर क्षेत्र के चार स्कूलों के भवन निर्माण हेतु 105.75 लाख स्वीकृत।
बुरहानपुर। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्र के चार शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 5 लाख 75 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) के प्रयासों और मांग पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी की गई है। इस स्वीकृति के तहत बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित शासकीय विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर विधानसभा अंतर्गत प्राथमिक शाला मोरझिरा, प्राथमिक शाला मैथा, प्राथमिक शाला मलफतपुरा तथा हिंदी शासकीय माध्यमिक शाला सिंधीपुरा के भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इनमें प्राथमिक शाला मोरझिरा, प्राथमिक शाला मैथा और प्राथमिक शाला मलफतपुरा के लिए प्रत्येक विद्यालय हेतु 18.25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि हिंदी माध्यम शासकीय माध्यमिक शाला सिंधीपुरा के भवन निर्माण के लिए 51 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी कार्यों के लिए कुल 105.75 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा अत्यंत आवश्यक है। नए स्कूल भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। नए भवनों के निर्माण से संबंधित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा तथा लंबे समय से भवन संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। यह निर्णय क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए भी प्रस्ताव मध्यप्रदेश शासन को भेजे जा चुके हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रस्तावों को भी शीघ्र स्वीकृति प्राप्त होगी। इससे आने वाले समय में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के और अधिक विद्यालयों में आधुनिक एवं सुविधायुक्त भवनों का निर्माण हो सकेगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं