महापौर का बडा फैसला मेयर इन कौंसिल की बैठक में जलकर 200 रु से घटाकर 100 रु प्रति माह किया गया
बुरहानपुर — नगर निगम बुरहानपुर में महापौर की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल (MIC) की बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एम आई सी चैयरमैन द्वारा भारत माता के तेल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया
बैठक में एमआईसी सदस्यों एवं नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में नगर हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कई प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
ज्ञातव्य हो कि विगत निगम की बैठक में जलकर की राशि 50/- से बढ़ाकर 200/- करने का निर्णय लिया गया था लेकिन पार्षदों के आग्रह पर इसका क्रियान्वयन शुरू नहीं किया गया था। विगत कुछ समय पहले बारादरी परिसर में हुई अनौपचारिक बैठक में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने सभी पार्षदों से चर्चा में यह प्रस्ताव दिया था जिस पर सभी पार्षदों ने सहर्ष स्वीकार कर बैठक में नागरिकों को राहत प्रदान करते हुए जलकर राशि 200 रुपये से घटाकर 100 रुपये प्रति माह करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
इसके साथ ही बस स्टैंड पर स्थित कॉम्प्लेक्स की दुकान क्रमांक-02 हेतु प्राप्त निविदा को स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त शनवारा चौराहा से गणपति थाने तक WBM सड़क निर्माण कार्य हेतु प्राप्त निविदा को भी एमआईसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर विचार कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
बैठक में निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल निगम,आयुक्त संदीप श्रीवास्तव,एम आई सी चैयरमैन धनराज महाजन,भारत इंगले, श्रीमती संध्या राजेश शिवहरे,संभाजी सगरे,नितेश रोशन दलाल,महेंद्र इंगले अनिल विस्पुते,सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार,सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा,लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, उपयंत्री सौरव वर्मा,जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे संजय शाह,वीरेंद्र रवाये,उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल नगर निगम के इंजीनियर समस्त विभाग प्रमुख एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं