A description of my image rashtriya news सिद्धार्थ बहुगुणा ने किया बुरहानपुर में पुलिस पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ, UFill तकनीक से मिलेगा पारदर्शी ईंधन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सिद्धार्थ बहुगुणा ने किया बुरहानपुर में पुलिस पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ, UFill तकनीक से मिलेगा पारदर्शी ईंधन

बुरहानपुर पुलिस

पुलिस उप.महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा पुलिस पेट्रोल पंप का किया भव्य शुभारंभ।

पुलिस कल्याण समिति पेट्रोल पंप में मिलेगी UFill की सुविधा जिसमे ग्राहक के QR पेमेंट करते ही मशीन ऑटोमैटिक सेट होकर भरेगी शुद्धता और भरोसे का ईंधन प्रदान करेगी।
पुलिस उप.महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दिनांक 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को बुरहानपुर जिले में नवनिर्मित पुलिस पेट्रोल पंप का विधिवत फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, एवं समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बीपीसीएल (भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन) के एरिया मैनेजर सालेम अली अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

पुलिस पेट्रोल पंप आमजन एवं पुलिस विभाग दोनों के लिए खुला रहेगा, जिससे क्षेत्र की जनता को सुविधाजनक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध हो सकेगा।पेट्रोल पंप के शुभारंभ से पुलिस विभाग के वाहनों की ईंधन आपूर्ति सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध होगी, जिससे पुलिस कार्यक्षमता एवं त्वरित रिस्पॉन्स प्रणाली को मजबूती मिलेगी।

पुलिस उप.महानिरीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पेट्रोल पंप आत्मनिर्भर पुलिस व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे राजस्व वृद्धि के साथ-साथ पुलिस कल्याणकारी गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

पेट्रोल पंप को आधुनिक तकनीक, डिजिटल भुगतान प्रणाली, शुद्धता मापक मशीन, सीसीटीवी निगरानी एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है।

इस अवसर पर पुलिस उप.महानिरीक्षक महोदय द्वारा पेट्रोल पंप परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि इस पेट्रोल पंप से पुलिस विभाग को ईंधन आपूर्ति में आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.