A description of my image rashtriya news पुलवामा के अमर शहीदों को भाजयुमो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पुलवामा के अमर शहीदों को भाजयुमो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर

 


 



 पुलवामा के अमर शहीदों को भाजयुमो ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर

नैनपुर।

14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की पुण्य स्मृति में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहीद स्मारक, रेस्ट हाउस के सामने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं व कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर, पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया।



इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री राकेश रजक, महामंत्री नीतेश झरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य सेन कुलदीप डोंगरे दिनेश रजक देवेंद्र मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए युवाओं को सदैव सजग व समर्पित रहना होगा।


कार्यक्रम के दौरान प्रशांत झरिया, प्रथम सेन, नितेश साहू, पीतांबर, अतुल, संदीप, अभिषेक, सोमनाथ साहू, शुभम सोनी, अमित सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय और शहीदों अमर रहें के नारों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम देशभक्ति, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण बना, जिसमें युवाओं ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.