भारत कृषक समाज ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी को राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
भारत कृषक समाज ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी को राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
नैनपुर - यू एस-इंडिया ट्रेड डील के प्रावधान भारत की अर्थ व्यवस्था व भारतीय किसानों के विरुद्ध होने से निरस्त कराने विषयक को लेकर भारत कृषक समाज के सदस्यों के द्वारा राज्यपाल के नाम एस डी एम आशुतोष महादेव ठाकुर नैनपुर को ज्ञापन सौंपा जिसमें
कहा गया की गत दिनों अमरीका व भारत के मध्य हुआ व्यापार करार एक तरफा अमेरिका के फायदे का है, संसद में चर्चा किए बिना हुए इस करार से भारतीय अर्थ व्यवस्था व मुख्य रूप से भारत के किसानों के साथ धोखा है और इससे भारतीय किसान बर्बाद हो जाएगा।
भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले उत्पादों पर अमरीका १८ प्रतिशत टैरिफ़ लगाएगा, जो विगत वर्षों में लग रहे टैरिफ़ दरों से लगभग ६ गुना अधिक है और अमेरिका से जो उत्पाद भारत आएगा उस भारत कोई टैरिफ नहीं लगाएगा, जीरो प्रतिशत टैरिफ़ ।
केंद्रीय कृषिमंत्री व व्यापार मंत्री गण कहते रहे हैं कि भारत का कृषि क्षेत्र पूर्णतः संरक्षित रहेगा, लेकिन भारत के किसानों के साथ धोखा हुआ है, सोयाबीन का आयात नहीं होगा लेकिन सोया तेल का आयात होगा, मक्का का आयात नहीं होगा लेकिन डेयरी में मक्के से बना केटल-फीड "डीडीजी "का आयात होगा । अमरीका व्यापार मंत्रालय ने घोषणा की है अमेरिका के कृषि क्षेत्र को भारत का बाजार जीरो प्रतिशत टैरिफ़ पर उपलब्ध होगा, जिससे अमेरिका के किसानों को लाभ मिलेगा और भारत का किसान बर्बाद हो जाएगा। अमेरिका में २ प्रतिशत लोग खेती करते हैं और औसत जोत ४५० एकड़ प्रति किसान है उस पर कृषि क्षेत्र को ६० प्रतिशत से अधिक सब्सिडी सरकार देती है, भारत में आज। भारत कृषक समाज के
विजय ठाकुर जिला महामंत्री, सत्येन्द्र तिवारी जिला सचिव मीडिया प्रभारी, अवनीश ठाकुर तहसील अध्यक्ष, भुवन पटेल कांशीराम यादव भागचंद ठाकुर विवेक राय आदि कृषक उपस्थित रहे।
rashtriya news


कोई टिप्पणी नहीं