A description of my image rashtriya news अनियंत्रित होकर सड़क से उतरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

अनियंत्रित होकर सड़क से उतरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला

 


अनियंत्रित होकर सड़क से उतरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला

नैनपुर

थाना क्षेत्र बम्हनी बंजर अंतर्गत ग्राम रमपुरी में आज लगातार दूसरे दिन भी एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार सड़क मार्ग पर चल रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।

घटना के समय मार्ग से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ईश्वरीय संयोग से कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। ट्रैक्टर के सड़क से उतरने के बावजूद चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।



स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।

गनीमत रही कि समय रहते बड़ा नुकसान टल गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.