A description of my image rashtriya news भाई की हत्या करने वाले कलयुगी भाई को आजीवन कारावास - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भाई की हत्या करने वाले कलयुगी भाई को आजीवन कारावास

 


भाई की हत्या करने वाले कलयुगी भाई को आजीवन कारावास 

भाई की हत्या करने वाले कलयुगी भाई को आजीवन कारावास

मंडला न्यायालय ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

  • जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से की थी सगे भाई की हत्या
  • कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, लगाया जुर्माना

जमीन विवाद में भाई का कत्ल करने वाले आरोपी को मंडला कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा

मंडला . माननीय चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश, जिला मंडला ने सगे भाई की हत्या के आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने ग्राम भोंगाडार निवासी 45 वर्षीय आरोपी स्वरूप सिंह उइके को धारा 103 (1) बीएनएस के तहत उम्रकैद और 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

जमीन बंटवारे की रंजिश बनी हत्या की वजह

अभियोजन के अनुसार, घटना 15 जुलाई 2024 की रात करीब 8:30 बजे की है। आरोपी स्वरूप सिंह और उसके भाई भगत सिंह के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात जब भगत सिंह पड़ोस में मटन लेने गए थे, तभी आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से उनके सिर और गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मृतक की पुत्री भारती उइके ने अपनी आंखों से चाचा को पिता पर हमला करते देखा और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। गंभीर चोटों के कारण भगत सिंह की मौत हो गई।

न्यायालय का फैसला

थाना बम्हनी पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और सशक्त तर्कों से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय ने आरोपी को हत्या का दोषी पाया। इस प्रकरण में शासन की ओर से सफल पैरवी अपर लोक अभियोजक ब्रजेश चौरसिया द्वारा की गई

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.