A description of my image rashtriya news राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई,

 


राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 रेत से भरे ट्रैक्टर जप्त


नैनपुर 

 अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ राजस्व विभाग नैनपुर की टीम ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए कामता माल क्षेत्र से 6 रेत से भरे ट्रैक्टर जप्त किए हैं। सभी ट्रैक्टरों को चौकी टाटरी में खड़ा कराया गया है।

अचानक और अप्रत्याशित कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। टीम को देख मौके पर मौजूद लोगों ने सवाल-जवाब करने की कोशिश की, लेकिन टीम की पूरी तैयारी, सख्ती और पुलिस की मौजूदगी के आगे किसी की एक न चली। देखते ही देखते अवैध खनन से जुड़े लोगों में भगदड़ मच गई।

अब इस पूरे मामले में खनिज विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

कामता माल खसरा नंबर 140 को लेकर पहले ही समाचार प्रकाशित किया गया था, जिसमें बताया गया था कि राजस्व और वन विभाग की भूमि पर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है।

वन विभाग बम्हनी से जुड़े रेंजर द्वारा मामले को टालने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन जब डीएफओ श्री मौर्य से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वन विभाग भी अब अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करेगा।



जप्त ट्रैक्टरों के मालिक 

कृष्ण कुमार साहू – 2 ट्रैक्टर

नवीन साहू – 1 ट्रैक्टर

सुभाष साहू – 1 ट्रैक्टर

आकाश कुमार मरावी – 1 ट्रैक्टर

राजेश तिवारी – 1 ट्रैक्टर

चेचिस नंबर:

926813175721

006516554B-1

53733246LP3

वाहन नंबर:

MP/51/GD/6992

MP/51/AA/8789

MP/51/AA/1174

कितनी की जब्ती?

एक ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत – ₹4 लाख

6 ट्रैक्टरों की कुल कीमत – ₹24 लाख

एक ट्रॉली रेत की कीमत – ₹10,000

6 ट्रॉली रेत की कुल कीमत – ₹60,000

रिज़र्व फॉरेस्ट में महीनों से चल रहा था अवैध उत्खनन

बंजर नदी क्षेत्र में महीनों से रिज़र्व फॉरेस्ट के बड़े हिस्से में अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था। कागजों में सीमित राजस्व भूमि दिखाकर जंगल क्षेत्र से बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही थी, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।

रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े तेज रफ्तार से ट्रैक्टर, हाइवा और डंपर दौड़ाए जा रहे हैं।

कान्हा रोड पर खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

कान्हा पर्यटन मार्ग पर 45 टन वजनी हाइवा और डंपर दौड़ रहे हैं, जबकि सड़क की क्षमता बेहद कम है। इससे पर्यटकों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की जान खतरे में है। कई बार हादसे होते-होते बचे हैं।

  • ग्रामीणों ने मंडला कलेक्टर से मांग की है कि

  • कान्हा रोड पर हाइवा-डंपरों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए

  • वन विभाग अवैध उत्खनन पर कड़ी रोक लगाए

  • रेत से भरे वाहनों पर राजसात की कार्रवाई हो

  • अन्यथा ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.