परीक्षा पर चर्चा’ के नवम संस्करण का सीधा प्रसारण
परीक्षा पर चर्चा’ के नवम संस्करण का सीधा प्रसारण
प्रधानमंत्री ने दिये परीक्षा के तनाव को दूर करने के टिप्स
मंडला, 6 फरवरी 2026
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ के नवम संस्करण का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों ने देखा और सुना। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने परीक्षा के तनाव को दूर करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बहुमूल्य टिप्स सुझाए।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा को उत्सव की तरह लेना चाहिए और बिना किसी मानसिक दबाव के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। कार्य को स्मार्ट तरीके से करें और अनवरत करें, यही सफलता का मंत्र है।
इस दौरान एसी ट्राइबल वंदना गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के मन से परीक्षा का भय निकालना है। छात्र आत्मविश्वास को हमेशा ऊंचा रखें।
जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े ने मोबाइल से दूर रहने और लिखकर याद करने की सलाह दी। करियर काउंसलर श्री अखिलेश उपाध्याय ने कहा कि अपना श्रेष्ठ देना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इम्तिहान इंसान को परिपक्व बनाते हैं। परीक्षा एक पड़ाव है मंजिल नहीं। इस अवसर पर शिक्षक, छात्र-छात्रएं और अभिभावक मौजूद रहे।
rashtriya news


कोई टिप्पणी नहीं