मंगलसूत्र लूटने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
बस स्टैंड से मंगलसूत्र लूटने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
बम्हनी पुलिस की बड़ी कामयाबी
बस स्टैंड से मंगलसूत्र लूटने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
- लूटा गया माल बरामद
- छत्तीसगढ़ की लुटेरी महिलाओं ने मंडला में दी वारदात को अंजाम
- बम्हनी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास डेरे से दबोचा
- महिला का पीछा कर खींचा था मंगलसूत्र
- पुलिस की त्वरित घेराबंदी में धरी गईं तीन आरोपी महिलाएं
मंडला . थाना बम्हनी पुलिस ने मंगलसूत्र लूट के एक सनसनीखेज मामले का मात्र कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए तीन आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।
जानकारी अनुसार जैदेपुर निवासी प्रार्थिया सुमंत्रा मरावी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बम्हनी बस स्टैंड के पास तीन अज्ञात महिलाओं ने उनका मंगलसूत्र लूट लिया है। साहसी प्रार्थिया ने मौके पर ही एक आरोपी महिला को पकड़ लिया था और उसे लेकर थाने पहुँचीं।
आरोपी महिला गिरफ्तार
थाना प्रभारी अरुण भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने पकड़ी गई महिला आरती मरकाम से कड़ाई से पूछताछ की, जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने दबिश देकर अंजली उर्फ शुभो गिरी और पूनम गिरी को ग्राम सिमरिया रेलवे स्टेशन के पास उनके डेरे से गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़ से जुड़ा है गिरोह
पकड़ी गई आरोपी महिलाएं मूलत: छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने बस स्टैंड से महिला का पीछा किया और आरती मरकाम ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र खींच लिया था। गिरफ्तार आरोपी महिलाओं में आरती मरकाम 24 वर्ष, निवासी अम्बिकापुर छत्तीसगढ़, अंजली उर्फ शुभो गिरी, निवासी बलरामपुर छत्तीसगढ़, पूनम गिरी, निवासी बलरामपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी उनि अरुण भदौरिया, उनि अशोक राणा, उनि किरण भट्टी, सउनि रामकृष्ण बघेल और उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं