रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे चलाने पर चालानी कार्रवाई
रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे चलाने पर चालानी कार्रवाई
मंडला, 7 फरवरी 2026
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण एवं नियम उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कमला पैलेस गार्डन, बिंझिया में रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे संचालित पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक को थाना कोतवाली बुलाकर सख्त समझाइश दी गई। साथ ही मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए 3 हजार 500 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
इससे पहले बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस प्रशासन द्वारा मैरिज गार्डन संचालकों एवं डीजे ऑपरेटर संघ की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि डीजे एवं साउंड सिस्टम का संचालन केवल निर्धारित समय सीमा में, निर्धारित डेसीबल मानकों के अनुसार तथा रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में तेज ध्वनि में नहीं किया जाएगा।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं