बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत प्रशासन सख्त
बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत प्रशासन सख्त
देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर बंधन लॉन में हुई कार्रवाई
मंडला - आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए और विद्यार्थियों की एकाग्रता व शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन निरंतर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बीती रात शहर के बंधन लॉन में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासनिक टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
कलेक्टर मिश्रा के आदेशानुसार नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी ने पुलिस बल के साथ बंधन लॉन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि समारोह में डीजे की आवाज निर्धारित सीमा से कहीं अधिक थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।
नायब तहसीलदार राम सिंह उलाड़ी ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले डीजे की आवाज को कम करवाया। उन्होंने आयोजकों और डीजे संचालक को सख्त लहजे में हिदायत दी गई कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग केवल निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही किया जाए। यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो डीजे मशीन जब्त करने के साथ-साथ संबंधितों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं