A description of my image rashtriya news “विकसित भारत 2047 की ओर मजबूत कदम: नेपानगर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला स्तरीय बजट संवाद” - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

“विकसित भारत 2047 की ओर मजबूत कदम: नेपानगर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला स्तरीय बजट संवाद”

“विकसित भारत 2047 की ओर मजबूत कदम: नेपानगर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिला स्तरीय बजट संवाद”

नावरा मंडल अध्यक्ष क्षितिज महाजन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 
खबर विस्तार से 

बुरहानपुर।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा केंद्रीय बजट 2026–27 एवं जीबी जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नेपानगर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को बजट प्रावधानों और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सुनील वाघे ने केंद्रीय बजट को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि जीबी जी राम जी योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण भारत को नई मजबूती मिलेगी और ग्रामीण जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार सेमीकंडक्टर निर्माण को लेकर गंभीर है, जिसके तहत 22,500 करोड़ रुपये के निवेश को बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है।

जिला संयोजक श्री राजेश चौहान ने बजट और जीबी जी राम जी योजना पर तथ्यपरक जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार का 13वां और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 9वां बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन को स्पष्ट रूप से दर्शाता है, जो भारत को तेज़ी से विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाला है।

कार्यक्रम में श्री प्रकाश लॉड एवं कर सलाहकार श्री भागीरथ प्रजापति ने बजट के आर्थिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। बजट में राजकोषीय घाटे को 4.5% से घटाकर 4.3% तक लाने का रोडमैप प्रस्तुत किया गया है, जो आर्थिक अनुशासन को मजबूत करता है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए श्री सुयश महेश्वरी ने बजट के प्रत्येक बिंदु को विस्तार से समझाते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी संकल्प है और यह बजट आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध भारत की नींव रखता है।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी, पार्षदगण, व्यापारी वर्ग, कृषक बंधु, भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल, प्रेरणादायी एवं संगठन को नई ऊर्जा देने वाला बताया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.