A description of my image rashtriya news एनएच 30 पर कालपी के पास भीषण सड़क हादसा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

एनएच 30 पर कालपी के पास भीषण सड़क हादसा

 


पिकअप और ट्रॉला की टक्कर, एक की मौत

  • एनएच 30 पर कालपी के पास भीषण सड़क हादसा
  • पिकअप चालक की मौत, तीन घायल, एक गंभीर घायल जबलपुर रेफर
  • अज्ञात वाहन ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर

मंडला . राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम कालपी के फॉरेस्ट डिपो के समीप एक तेज रफ्तार ट्राला और पिकअप की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में पिकअप चला रहे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।जानकारी अनुसार पिकअप वाहन नारायणगंज से कालपी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे में कालपी काष्टागार के पास जबलपुर की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रॉला पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्राला की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन चालक कैलाश साहू निवासी कालपी की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद ट्राला वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां घायलों का उपचार शुरू किया गया। बताया गया कि पिकअप में वाहन चालक के साथ तीन लोग योगेश पावले, संजय यादव और बलराम अहिरवार और सवार थे। हादसे में घायल योगेश पावले 26 वर्ष, पिता दलपत पावले निवासी कालपी की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं हादसे में घायल संजय यादव 36 वर्ष, पिता मिठाई लाल यादव निवासी कालपी का उपचार फिलहाल बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। बलराम अहिरवार को मामूली चोटें आई हैं।बीजाडांडी थाना प्रभारी अनिता कुड़ापे ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार सुबह मृतक के शव का पीएम कराकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्राला वाहन की पहचान कर ली है और मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.