सेवानिवृत्त प्राचार्य बालेश्वर ने ली कांग्रेस संगठन में सदस्यता।
सेवानिवृत्त प्राचार्य बालेश्वर ने ली कांग्रेस संगठन में सदस्यता।
नैनपुर / आपके अनुभव और नेतृत्व से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा व ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनपुर के अध्यक्ष दामोदर पटेल, सरजू तिवारी, संतोष मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों ने उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया आपकी सदस्यता से संगठन को मजबूती मिलेगी।
नैनपुर - अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवम मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवम पूर्व सांसद नकुलनाथ के निज निवास छिंदवाड़ा में ई. एफ. ए. स्कूल सिवनी से सेवानिवृत हुए प्राचार्य ,,जहरमऊ (बम्हनी बंजर )नैनपुर जिला मंडला निवासी प्रेम नारायण बारेश्वा को विगत दिवस कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर तेंदूपत्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सरजू प्रसाद तिवारी पूर्व जिला संगठन सचिव एवं पूर्व जनपद सदस्य प्रमोद झरिया पूर्व जिला संगठन मंत्री एवम पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश तिवारी जनपद सदस्य बीरबल सिंह परते,, एन. एस. यू. आई. के युवा नेता अभिषेक शर्मा बाबू शर्मा एवम युवा नेता नवाब खान की उपस्थिति रही। कमलनाथ ने कहा, वारेश्वा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर आपका स्वागत है। निरन्तर सक्रियता के साथ संगठन एवम जनता के बीच कार्य करें, कांग्रेस के लक्ष्यों के लिए भरसक प्रयत्न करें। जनता को कांग्रेस की नीतियों और कार्यों को बताएं युवाओं को जागृत करें, उन्हें जोड़ें। पार्टी में आपका स्वागत है। प्रभावशाली युवा नेता, पूर्व सांसद नकुल नाथ ने भी कहा कि वारेश्वा का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने एवम कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर कांग्रेस पार्टी में आपका स्वागत है। और ये भी कहा हम उनके ज्ञान एवम अनुभव का लाभ उठाएंगे। हमें मिलकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाना होगा।सेवानिवृत्ति प्रचार्य बारेश्वर के कांग्रेस संगठन में सदस्यता पर बधाई प्रेषित करते हैं दामोदर ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनपुर संतोष मिश्रा पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनपुर, कमल जायसवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जयंत रंगारी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नैनपुर संत कुमार ठाकुर,रवि वैष्णव राजू वैष्णव,बीरबल परते, संतोष उइके, उमाकांत झरिया महपाल उइके,लक्ष्मण नरेटी, राजेश गुप्ता,पनकु उइके मुलायम नेटी* एवं समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
rashtriya news


कोई टिप्पणी नहीं