सड़क सुरक्षा: हेलमेट विक्रेताओं और पेट्रोल पम्प संचालकों को समझाइश
सड़क सुरक्षा: हेलमेट विक्रेताओं और पेट्रोल पम्प संचालकों को समझाइश
मंडला,
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आदेश के बाद जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ऑर्डर की प्रति चस्पा कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया जा रहा है। बिना हेलमेट पहने हुए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने की चेतावनी दी जा रही है।
प्रशासन का यह कदम सड़क हादसों में कमी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसके साथ-साथ प्रशासन और पुलिस की टीम ने सड़क किनारे हेलमेट विक्रय करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स से भी संपर्क किया। इस दौरान उनके हेल्मेट्स की क्वालिटी की जांच की गई। सभी स्ट्रीट वेंडर्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल अच्छी गुणवत्ता वाले, निर्धारित मानकों के अनुरूप हेलमेट ही बिक्री के लिए रखें। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाएं।
rashtriya news



कोई टिप्पणी नहीं