A description of my image rashtriya news परीक्षार्थियों की शांति भंग की तो होगी कार्रवाई - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

परीक्षार्थियों की शांति भंग की तो होगी कार्रवाई

 


परीक्षार्थियों की शांति भंग की तो होगी कार्रवाई 

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शोर पर रहेगी कड़ी नजर

मंडला पुलिस कंट्रोल रूम में डीजे संचालकों और गार्डन मालिकों की बैठक संपन्न

  • परीक्षार्थियों की शांति भंग की तो होगी कार्रवाई
  • प्रशासन ने डीजे संघ को दिए निर्धारित डेसीबल में ही संगीत बजाने के निर्देश

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीजे और मैरिज गार्डन संचालकों के लिए जारी हुए सख्त दिशा-निर्देश

मंडला . आगामी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को पढ़ाई के लिए शांत वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। इसी तारतम्य में पुलिस कंट्रोल रूम मण्डला में मैरिज गार्डन, बारातघर संचालकों एवं डीजे ऑपरेटर संघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

ध्वनि प्रदूषण और समय सीमा का पालन अनिवार्य

बैठक में डीजे ऑपरेटर संघ के पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि बोर्ड परीक्षा अवधि के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों (Sound System) का संचालन केवल शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही किया जाए। साथ ही, यह स्पष्ट किया गया कि ध्वनि का स्तर निर्धारित डेसीबल मानक से अधिक नहीं होना चाहिए, ताकि छात्रों की एकाग्रता भंग न हो।

मैरिज गार्डन संचालकों को पार्किंग और सुरक्षा के निर्देश

बारातघर एवं मैरिज गार्डन संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने परिसर में पर्याप्त और सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति निर्मित न हो। इसके अलावा, सुरक्षा के दृष्टिगत परिसरों में सीसीटीवी कैमरे और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता अनिवार्य की गई है। बारात के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और आम नागरिकों को असुविधा न हो, इसकी जिम्मेदारी भी संचालकों को सौंपी गई है।

इनकी रही उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में एसडीएम मण्डला सोनल सिदाम, एसडीओपी मण्डला पीयूष मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली शफीक खान सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, डीजे ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी एवं मैरिज गार्डन संचालक उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.