प्रतिभाशाली छात्राओं को मिला सम्मान, ब
प्रतिभाशाली छात्राओं को मिला सम्मान, बच्चों के बीच पहुँची मंत्री संपतिया उइके देखे वीडियो
नैनपुर — सीनियर कन्या अनुसूचित जाति छात्रावास, वार्ड क्रमांक 10 में आयोजित विदाई समारोह में मंत्री संपतिया उइके शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभावान छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्राएं प्रफुल्लित नजर आईं।
विदाई समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री उइके बच्चों के बीच पहुँचकर उत्साहित दिखाई दीं और विदा ले रही छात्राओं को प्रेरणादायी संबोधन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने छात्रावास के हाल के लिए सुविधा विस्तार की घोषणा भी की।
rashtriya news



कोई टिप्पणी नहीं