A description of my image rashtriya news रेत से भरे ट्रैक्टर की पिन टूटी, बड़ा हादसा टला - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

रेत से भरे ट्रैक्टर की पिन टूटी, बड़ा हादसा टला

 


रेत से भरे ट्रैक्टर की पिन टूटी, बड़ा हादसा टला


  • मुख्य सड़क पर खड़ी ट्रॉली बनी जानलेवा खतरा

  • ग्राम रमपुरी की घटना 


 नैनपुर 

“रेत है सोना, दिन-रात है ढोना” — इसी भागमभाग में एक और लापरवाही सामने आई है।

थाना क्षेत्र बम्हनी बंजर अंतर्गत ग्राम रमपुरी में आज दोपहर करीब 11 बजे रेत से भरे एक ट्रैक्टर की ब्रेकर पिन टूट गई, जिससे ट्रैक्टर का इंजन ट्रॉली से अलग हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, वरना जनहानि तय थी।

घटना के बाद ट्रैक्टर के इंजन को नदी किनारे ले जाकर खड़ा कर दिया गया, लेकिन रेत से भरी ट्रॉली अब भी मेन रोड पर खड़ी है, जो किसी भी वक्त निर्दोषों की जान ले सकती है। सड़क पर खड़ी यह ट्रॉली साफ तौर पर खुले आम मौत को न्योता दे रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस ट्रॉली से कोई फिसलता है या दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

माइनिंग विभाग की स्थिति यह है कि मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं, केवल एक जिला प्रभारी अधिकारी ही पूरे क्षेत्र का जिम्मा संभाल रहे हैं।



सबसे गंभीर सवाल यह भी है कि—

  • क्या संबंधित ट्रैक्टर-ट्रॉली का पंजीयन नंबर वैध है?

  • बीमा और रॉयल्टी का भुगतान हुआ है या नहीं?

  • वन भूमि से रेत निकासी किसके संरक्षण में हो रही है?

  • यह पूरा मामला अब राजस्व, वन, पुलिस और माइनिंग विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

  • ग्राउंड ज़ीरो से सामने आई तस्वीरें साफ बताती हैं कि नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।

अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग इस घटना के बाद क्या ठोस कार्रवाई करते हैं, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही सिस्टम जागेगा।

 यदि  रेत की ट्रॉली सड़क से नहीं हटाई गई, तो किसी भी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन से तत्काल ध्यान देने की मांग।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.