विश्व कैंसर दिवस पर सुदर्शन समाज नैनपुर का सराहनीय कदम
विश्व कैंसर दिवस पर सुदर्शन समाज नैनपुर का सराहनीय कदम
रेलवे हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर, समाजसेवियों ने दिया मानवता का संदेश
नैनपुर
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सुदर्शन समाज नैनपुर द्वारा रेलवे हॉस्पिटल नैनपुर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में समाजसेवियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम में प्रवीण बिरहा (राष्ट्रीय युवा योजना, इकाई–मंडला), सुदर्शन समाज के जिला अध्यक्ष बादल समुन्द्रे (मंडला) की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही माननीय डॉ. बी. यशवंत (ए.डी.एम.ओ., रेलवे हॉस्पिटल नैनपुर) के मार्गदर्शन में शिविर को सफल बनाया गया।
शिविर में नरेन्द्र चौटल, नितेश समुन्द्रे सहित सुदर्शन समाज के अनेक सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. बी. यशवंत एवं प्रवीण बिरहा ने उपस्थित जनसमूह को रक्तदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्तदान न केवल आपात स्थितियों में जीवन रक्षक होता है, बल्कि सिकल सेल एवं थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए यह वरदान साबित होता है।
उन्होंने आमजन से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताया।यह रक्तदान शिविर न केवल कैंसर जागरूकता की दिशा में एक मजबूत कदम रहा, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी देने में सफल रहा।
सुदर्शन समाज नैनपुर का यह प्रयास निश्चित ही अन्य सामाजिक संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
rashtriya news



कोई टिप्पणी नहीं