पानी को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, खाली बर्तन लेकर किया चक्का जाम
पानी को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, खाली बर्तन लेकर किया चक्का जाम
नैनपुर | मंडला
जहां एक ओर गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, वहीं दूसरी ओर पानी की किल्लत ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्राम पंचायत धनपुरी रैयत अंतर्गत ग्राम पीपर दोन में पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने आखिरकार सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने पानी के खाली बर्तन हाथों में लेकर रास्ता जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से नल-जल योजना और हैंडपंप जवाब दे चुके हैं, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। सूचना मिलने पर मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया।
अब बड़ा सवाल यह है कि
- 👉 गर्मी की शुरुआत में ही पानी का यह हाल है, तो आने वाले महीनों में स्थिति कितनी भयावह होगी?
- 👉 क्या प्रशासन समय रहते ठोस कदम उठाएगा या ग्रामीणों को यूं ही खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरना पड़ेगा?
- ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
rashtriya news



कोई टिप्पणी नहीं