नेशनल हाईवे-30 पर डीजल चोरी की वारदात से चालकों में रोष
हाईवे पर डीजल चोरों का आतंक
- बिछिया में हाईवे पर डीजल चोरों का आतंक
- सफेद स्कॉर्पियो से आए गिरोह ने ट्रकों से उड़ाया सैकड़ों लीटर ईंधन
- सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात
- गणेश पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रकों को बनाया निशाना
- पुलिस जांच में जुटी
- नेशनल हाईवे-30 पर डीजल चोरी की वारदात से चालकों में रोष
- फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू
मंडला . जिले के भुआबिछिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला एक शातिर गिरोह सक्रिय है। हाल ही में गणेश पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रकों से सैकड़ों लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है, जिससे ट्रक मालिकों और चालकों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
सफेद स्कॉर्पियो में आए थे चोर
चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग आते हैं और सड़क किनारे खड़े ट्रकों के टैंक से बड़ी सफाई से डीजल निकाल लेते हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
घटना की सूचना मिलने के बाद बिछिया पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही डीजल चोर गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
rashtriya news


कोई टिप्पणी नहीं