A description of my image rashtriya news संकल्प से समाधान अभियान: वार्ड 09 में पहुंचा प्रशासन, मौके पर हुआ समस्याओं का निराकरण देखे वीडियो - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

संकल्प से समाधान अभियान: वार्ड 09 में पहुंचा प्रशासन, मौके पर हुआ समस्याओं का निराकरण देखे वीडियो



 संकल्प से समाधान अभियान: वार्ड 09 में पहुंचा प्रशासन, मौके पर हुआ समस्याओं का निराकरण देखे वीडियो

नैनपुर।

संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 09 का भ्रमण किया गया। इस दौरान वार्डवासियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, उन्हें मौके पर अंकित किया गया तथा प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।



भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने पानी, सड़क, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। प्रशासन की इस पहल से वार्डवासियों में संतोष और भरोसा देखने को मिला।

कार्यक्रम में अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, पार्षद राजाराम शर्मा, पिंकी चौधरी, पूर्व पार्षद अजीत चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस, राजस्व उप निरीक्षक प्रेम कुमार चौटेल, शिवाजी श्रीवास, पत्रकार सत्येंद्र तिवारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।



संकल्प से समाधान अभियान के माध्यम से प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास लगातार जारी है, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.