A description of my image rashtriya news गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा पर लगे आरोप को बताया निराधार - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा पर लगे आरोप को बताया निराधार



 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा पर लगे आरोप को बताया निराधार



कथाकथित आरोपी अपने को बचाने के कारण संगठन का लिया समर्थन



नैनपुर - दिनांक 5 फरवरी 2026 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, नैनपुर द्वारा एक आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नैनपुर कनोजिया टोला, वार्ड क्रमांक 14 में निवासरत हिन्दू समाज के एक पीड़ित सुभाष यादव परिवार को पार्टी द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। पीड़ित परिवार ने पार्टी को अवगत कराया कि पूर्व में उनके साथ घटित एक गंभीर घटना के संबंध में आरोपी द्वारा लगातार दबाव बनाकर जबरन बयान बदलने का प्रयास किया जा रहा है। मानसिक प्रताड़ना और भय के वातावरण के कारण पीड़ित सुभाष यादव परिवार ने पुलिस थाना नैनपुर में न्याय की गुहार लगाई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नैनपुर थाना प्रभारी द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके पश्चात अब आरोपी के द्वारा स्वयं को बचाने के उद्देश्य से हिन्दू संगठन के नाम का दुरुपयोग करते हुए एक आदिवासी थाना प्रभारी टी.आई. बलदेव मुजालदा पर बेवजह, निराधार और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए जा रहे हैं तथा दबाव बनाकर कार्रवाई हटाने का प्रयास किया जा रहा है।


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, नैनपुर यह स्पष्ट करती है कि-


  • 1. पार्टी किसी भी निर्दोष परिवार के साथ अन्याय, दबाव या भय की राजनीति का विरोध करती है।

  • 2. कानून अपना काम कर रहा है और किसी भी अधिकारी पर झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाना स्वीकार्य नहीं है।

  • 3. पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने हेतु कानूनी, सामाजिक एवं नैतिक सहयोग प्रदान करती रहेगी।

  • 4. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सभी समाजों से शांति, सद्भाव और कानून के सम्मान की अपील करती है तथा प्रशासन से निष्पक्ष और निर्भीक कार्रवाई की अपेक्षा करती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.