बालाघाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत
बालाघाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत
नैनपुर।
नैनपुर–बालाघाट सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सिविल अस्पताल नैनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करण चौहान, निवासी वारा सिवनी (जिला बालाघाट) के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
rashtriya news



कोई टिप्पणी नहीं