A description of my image rashtriya news हाई स्कूल में शिक्षा नहीं, उत्पीड़न! शिक्षक पर छात्रों को मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

हाई स्कूल में शिक्षा नहीं, उत्पीड़न! शिक्षक पर छात्रों को मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप।

बुरहानपुर 

हाई स्कूल में शिक्षा नहीं, उत्पीड़न! शिक्षक पर छात्रों को मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप।

बुरहानपुर जिले के ग्राम लोधीपुरा स्थित हाई स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में पदस्थ शिक्षक शालिकराम चौधरी पर अपने शासकीय कर्तव्यों की घोर अनदेखी करने और विद्यार्थियों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक शालिकराम चौधरी नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित न रहकर राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। इतना ही नहीं, आरोप है कि वे विद्यार्थियों को डराने-धमकाने के साथ-साथ जबरन बाजार से नोटबुक व अन्य सामग्री खरीदने का दबाव बनाते हैं, जिससे बच्चों और उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर मामले को लेकर संबंधित क्षेत्र से जिलाधीश एवं जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी गई है। शिकायत में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि शिक्षक के इस रवैये से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.