A description of my image rashtriya news नशामुक्ति अभियान: ग्राम खिरहनी में प्रशासन की सशक्त पहल - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नशामुक्ति अभियान: ग्राम खिरहनी में प्रशासन की सशक्त पहल

 


नशामुक्ति अभियान: ग्राम खिरहनी में प्रशासन की सशक्त पहल


ग्रामवासियों से शराबबंदी में सहयोग की अपील


मंडला - जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ग्राम खिरहनी में राजस्व एवं पुलिस अमले ने संयुक्त रूप से गांव का भ्रमण कर नशामुक्ति अभियान चलाया। अधिकारियों ने ग्रामवासियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए अवैध शराब के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।


अधिकारियों ने बताया कि शराब का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे परिवारिक शांति, सामाजिक वातावरण और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह इस बुराई से दूर रहे और दूसरों को भी जागरूक करे।


इस दौरान ग्राम की महिलाओं से विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्हें शराबबंदी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की गई। महिलाओं ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।


प्रशासन ने अवैध शराब की बिक्री और सेवन की सूचना तुरंत देने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.