A description of my image rashtriya news “दीदी की पहल से रेल सुविधा को नई रफ्तार — भोपाल-भुसावल सेवा का रास्ता साफ!” - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

“दीदी की पहल से रेल सुविधा को नई रफ्तार — भोपाल-भुसावल सेवा का रास्ता साफ!”


दीदी की पहल रंग लाई! भोपाल–भुसावल नई रेल सेवा का रास्ता साफ, विधानसभा में संकल्प सर्वसम्मति से पारित”
बुरहानपुर। क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अर्चना चिटनिस की दूरदर्शी पहल पर भोपाल से भुसावल के मध्य नई ट्रेन अथवा मेमू रेल सेवा प्रारंभ करने का अशासकीय संकल्प विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हो गया है। अब यह प्रस्ताव भारत सरकार के रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा, जिससे बहुप्रतीक्षित रेल सुविधा को हकीकत में बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठ गया है।
सदन में प्रस्ताव रखते हुए श्रीमती चिटनिस ने कहा कि भोपाल और भुसावल के बीच लंबी दूरी की ट्रेनें तो संचालित हैं, लेकिन सामान्य श्रेणी के डिब्बों की कमी और आरक्षण के बिना यात्रा की परेशानी के कारण आम नागरिक, विद्यार्थी, मरीज और दैनिक यात्री कठिनाइयों का सामना करते हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल, बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, टिमरनी, खिड़किया और इटारसी जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए यह रेल संपर्क अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि वर्ष 1975 से 1980 के बीच इस मार्ग पर ट्रेन संचालित थी, जिसे उस समय यात्रियों की कमी के कारण बंद कर दिया गया था। किंतु वर्तमान में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है, जिससे नई रेल सेवा की मांग अब बेहद प्रासंगिक हो गई है।
⚡ व्यावहारिक समाधान भी रखा
श्रीमती चिटनिस ने सुझाव दिया कि यदि नई ट्रेन स्वीकृत करना संभव न हो, तो वर्तमान में चल रही ट्रेन संख्या 11115/11116 को भोपाल तक विस्तारित किया जाए। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन इटारसी में लगभग 17 घंटे तक खड़ी रहती है, जबकि इसी समय में भोपाल जाकर लौट सकती है। इससे यात्रियों को बेहतर समय-सारणी और सुविधा मिल सकेगी।
🚆 ग्रामीण अंचल और व्यापार को बढ़ावा
इस रेल सेवा से मार्ग के छोटे स्टेशनों, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर रेल संपर्क से आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। अंततः सदन ने सर्वसम्मति से संकल्प पारित कर केंद्र सरकार से नई रेल सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया।
अब क्षेत्रवासियों की निगाहें केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.