A description of my image rashtriya news आगामी त्योहारों पर बुरहानपुर पुलिस अलर्ट – खकनार में शांति समिति की बड़ी बैठक - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आगामी त्योहारों पर बुरहानपुर पुलिस अलर्ट – खकनार में शांति समिति की बड़ी बैठक

जिला बुरहानपुर

आगामी त्योहारों को लेकर बुरहानपुर पुलिस सतर्क – शांति समिति की बैठक आयोजित*

थाना खकनार परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, उप सरपंच व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर युवा पीढ़ी को दिलाया संकल्प।* थाना खकनार परिसर में आगामी त्योहार रमजान माह , अंबेडकर जयंती, एवं ईद-उल-फितर जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में थाना खकनार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव, नायब तहसीलदार मनीष मंडलोई , थाना स्टाफ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्राम रक्षा समिति एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। सभी को सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय किया गया, ताकि वे त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

बुरहानपुर पुलिस की जनता से अपील

बुरहानपुर पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि सभी त्योहारों को परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार मनाएं और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.