अज्ञात डंपर-ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत,
अज्ञात डंपर-ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीण
नैनपुर | बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बम्हनी बंजर के पत्थर टोला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक अपने ससुराल से घर जाने के लिए निकला था, तभी अज्ञात डंपर/ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही बम्हनी बंजर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते अवैध रूप से चल रहे डंपर और ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई करती, तो आज एक परिवार उजड़ने से बच सकता था।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करने वाले भारी वाहनों की भरमार है, जिन पर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती है। इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज एक बहन का सुहाग उजड़ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना से आक्रोशित अमझर के ग्रामीण चक्का जाम की तैयारी में जुट गए हैं। यदि दोषी वाहन और चालक पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन हो सकता है।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं