स्कूल से लौट रहे शिक्षकों से भरा ऑटो पलटा, 6 शिक्षक घायल
ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, छह घायल
सड़क हादसा: स्कूल से लौट रहे शिक्षकों से भरा ऑटो पलटा, 6 शिक्षक घायल
- ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, छह घायल
- सागर के ग्राम बम्होरी की घटना
- चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर, जिला अस्पताल में भर्ती
मंडला . बकौरी से मंडला की तरफ से जा रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार सभी शिक्षक थे, जो शाम को स्कूल से वापस ऑटो में अपने घर लौट रहे थे। ऑटो क्रमांक एमपी 51 आर 4245 में सवार करीब 6 शिक्षकों को गंभीर चोट आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को ऑटो से बाहर निकाला गया। जिसके बाद निजी साधन सभी घायलों को जिला अस्पताल मंडला उपचार के लिए लाया गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार बकौरी के शासकीय स्कूल के शिक्षक स्कूल की छुटी के बाद एक ऑटो में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान सागर के पास ग्राम बम्होरी में ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। ऑटो में सिर्फ स्कूल के शिक्षक ही सवार थे, ऑटो पलटते ही घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल ऑटो में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। जिसमें छह शिक्षक थे। हादसे में सभी शिक्षक को गंभीर चोटे आई थी।
बताया गया कि हादसे में चार शिक्षकों को गंभीर चोटे आई थी। जिसमें एक महिला शिक्षक को सिर में गंभीर चोट, वहीं दो महिला शिक्षक के अंगुलियोंं और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे लगी थी, एक महिला को भी शरीर में चोटे लगी थी, एक पुरूष शिक्षक को हाथ, पैर में चोटे आई थी और एक महिला शिक्षक के सिर, कान और हाथ, पैर में चोटे आई थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। जहां इनका उपचार किया जा रहा है। सभी घायलों की सभी प्रकार की जांचे की गई है।
हादसे में ये हुए घायल
बताया गया कि हादसे में छह लोग घायल हुए थे। जिसमें दीप शिखा तिवारी पति शिव शक्ति तिवारी 38 वर्ष निवासी देवदरा, बाल किशन परते पति रामप्रसाद परते 42 वर्ष ग्राम बरबसपुर, संध्या कछवाहा पति सतीष पटेल 40 वर्ष ग्राम देवदरा, अंजू पटैल पति दुर्गेश पटेल 45 वर्ष निवाासी सरदार पटेल वार्ड मंडला, शिव कुमारी यादव पति नवल सिंह यादव 38 वर्ष निवासी चटुआमार, अंजना धुर्वे पति राजेश धुर्वे 30 वर्ष निवासी मंडला घायल हुए है।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं