A description of my image rashtriya news बिना हेलमेट पेट्रोल प्रदाय पर सख्ती, पेट्रोल पंपों में आदेश चस्पा कर किया गया निरीक्षण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बिना हेलमेट पेट्रोल प्रदाय पर सख्ती, पेट्रोल पंपों में आदेश चस्पा कर किया गया निरीक्षण

 


बिना हेलमेट पेट्रोल प्रदाय पर सख्ती, पेट्रोल पंपों में आदेश चस्पा कर किया गया निरीक्षण 


मंडला, 6 फरवरी 2026

कलेक्टर  सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बिना भारतीय मानक ब्यूरो के मानकों के अनुरूप हेलमेट धारण किए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदाय नहीं किया जाना है। इस आशय के आदेश जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के माध्यम से पेट्रोल पंप में चस्पा किये जा चुके हैं। जिला पुलिस द्वारा सभी पंप संचालकों एवं कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।



इसी क्रम में एसडीओपी मंडला  पीयूष मिश्रा द्वारा मंडला शहरी क्षेत्र अंतर्गत बिंझिया, लालीपुर एवं पड़ाव स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बिना हेलमेट पेट्रोल प्रदाय न करने के निर्देश दिए गए। जिन पेट्रोल पंपों पर नियमों के उल्लंघन की संभावना पाई गई, उन्हें एसडीओपी मंडला द्वारा सख्त समझाइश देते हुए भविष्य में आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.