A description of my image rashtriya news बुरहानपुर में बोर्ड परीक्षा की मजबूत शुरुआत, छात्रों में दिखा उत्साह, जेमर और प्रशासनिक तैनाती के बीच नकल पर सख्त पहरा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बुरहानपुर में बोर्ड परीक्षा की मजबूत शुरुआत, छात्रों में दिखा उत्साह, जेमर और प्रशासनिक तैनाती के बीच नकल पर सख्त पहरा

बुरहानपुर 

कड़ी सुरक्षा में बोर्ड परीक्षा का बिगुल!
12वीं अंग्रेज़ी का पहला पेपर शांतिपूर्ण, छात्रों ने कहा – आसान रहा प्रश्नपत्र।

बुरहानपुर जिले में मंगलवार से बोर्ड परीक्षाओं का आगाज़ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच हुआ। कक्षा 12वीं का पहला प्रश्नपत्र अंग्रेज़ी का था, जिसे लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
परीक्षा के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी रही। सुरक्षा कारणों से छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर बुलाया गया और परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया गया।
परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र सरल और पाठ्यक्रम आधारित था। छात्रा वैष्णवी सहित कई विद्यार्थियों ने कहा कि जो पढ़कर गए थे, वही प्रश्न आए।
जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 38 केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष 12 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। 12वीं के अंग्रेज़ी पेपर में 4856 छात्र उपस्थित रहे, जिनमें 4377 निजी छात्र शामिल थे।
 प्रशासन ने हर केंद्र पर एक अधिकारी तैनात किया।
 निजी परीक्षा केंद्रों पर जेमर लगाए गए।
 तीन घंटे तक ऑब्जर्वर और प्रतिनिधि पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।
किसी भी केंद्र पर नकल का मामला सामने नहीं आया।
डिप्टी कलेक्टर पल्लवी पुराणिक स्वयं सुभाष उत्कृष्ट स्कूल पहुंचीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने साफ किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रही।
अब 13 फरवरी से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी।
वही जिला शिक्षा अधिकारी रोहिणी पवार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी प्रकार के सुरक्षा के इंतजामात किए गए, उड़न दस्ता द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है, तीन स्थानों पर संवेदन शील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई है।
अगर कोई नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.