कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान के बीच गरमाई राजनीति, भोपाल विधायक आरिफ मसूद का अल्टीमेट SIR मुद्दे पर सड़क से लेकर सत्ता तक सियासी संग्राम तेज।
50 हजार नाम कटने के आरोप पर अल्पसंख्यक कांग्रेस का ज्ञापन, विधायक आरिफ मसूद के बयान से गरमाई राजनीति
बुरहानपुर। SIR में कथित रूप से 50 हजार से अधिक नाम हटाए जाने के विरोध में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भोपाल विधानसभा 153 के विधायक आरिफ मसूद की मौजूदगी ने पूरे घटनाक्रम को सियासी रंग दे दिया।
ज्ञापन कार्यक्रम में फरीदुद्दीन काजी, फहीम हाशमी, हामिद डायमंड, पार्षद आरिफ, डॉ. इमरान, डॉ. उमेर काजी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान के संकेत?
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक, ग्रामीण अध्यक्ष रविन्द्र महाजन और वरिष्ठ नेता अजय रघुवंशी की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को जन्म दे दिया। शहर में यह सवाल उठ रहा है कि क्या SIR मुद्दे पर कांग्रेस दो गुटों में बंटी हुई है, जिसके चलते अलग-अलग ज्ञापन और प्रदर्शन हो रहे हैं।
विधायक आरिफ मसूद का तीखा हमला
विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों से कांग्रेस को जीत मिलती है, उन्हीं इलाकों से नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर सीधा प्रहार बताया।
साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जिला कलेक्टर हर्ष सिंह इस मामले में उचित सहयोग नहीं करते, तो भविष्य में जवाबदेही तय होगी।
विधायक ने यह भी कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों के साथ मजबूती से खड़ी है और आगामी चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं