A description of my image rashtriya news भटिया टोला में ऑटो पलटने की घटना, सभी घायलों का इलाज जारी, स्थिति सामान्य - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भटिया टोला में ऑटो पलटने की घटना, सभी घायलों का इलाज जारी, स्थिति सामान्य

 


भटिया टोला में ऑटो पलटने की घटना, सभी घायलों का इलाज जारी, स्थिति सामान्य

नैनपुर।

थाना क्षेत्र बम्हनी बंजर अंतर्गत भटिया टोला में ऑटो पलटने की घटना सामने आई, जिसमें करीब 9 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल मंडला लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।



अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि अधिकांश को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि दो घायलों को अपेक्षाकृत अधिक चोट लगने के कारण आवश्यकता पड़ने पर रिफर किया जा सकता है।

घायलों में यादव एवं कुर्मी समाज के महिला और पुरुष शामिल हैं। समय पर इलाज मिलने से सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.