परीक्षा पर चर्चा : एसडीएम ने छात्राओं को दिए बोर्ड परीक्षा में सफलता के टिप्स
परीक्षा पर चर्चा : एसडीएम ने छात्राओं को दिए बोर्ड परीक्षा में सफलता के टिप्स देखे वीडियो
नैनपुर | जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एसडीएम नैनपुर आशुतोष सिंह ठाकुर द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम द्वारा छात्राओं से शैक्षिक संवाद किया गया तथा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन, परीक्षा के तनाव से बचने के उपाय, अधिक अंक प्राप्त करने की रणनीति, प्रश्नों को हल करने के प्रभावी तरीके एवं परीक्षा के समय मानसिक संतुलन बनाए रखने के विभिन्न उपाय बताए गए। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी एसडीएम द्वारा विस्तार से दिए गए।
rashtriya news


कोई टिप्पणी नहीं