A description of my image rashtriya news अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 9 लोग घायल - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 9 लोग घायल

 


अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 9 लोग घायल 

भटिया टोला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, सड़क दुर्घटना में 9 लोग घायल

  • घायल प्रेमवती गोयल की हालत नाजुक
  • अस्पताल प्रबंधन ने मुस्तैदी से संभाला मोर्चा
  • बम्हनी-बंजर मार्ग पर गंभीर हादसा


मंडला . थाना क्षेत्र बम्हनी बंजर के अंतर्गत मुगदरा-बम्हनी मार्ग पर स्थित भटिया टोला में दोपहर लगभग 3 बजे एक दर्दनाक ऑटो हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से उसमें सवार लगभग 9 यात्री चोटिल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल मंडला लाया गया। अस्पताल में घायलों का तत्काल उपचार शुरू किया गया। घायलों में एक महिला की हालत नाजुक बताई गई है।

जानकारी अनुसार मुगदरा बम्हनी मार्ग में हुए सड़क हादसे में करीब नौ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल मंडला लाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल का आपातकालीन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया। इमरजेंसी ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. वासुदेव मार्को के नेतृत्व में चिकित्सा व्यवस्था संभाली गई। घायलों के उपचार में आरएमओ एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. हेमेन्द्र चौहान, डॉ. रितेश अग्रवाल और डॉ. राहुल झारिया ने आपसी समन्वय के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया। नर्सिंग ऑफिसर शालिनी हरदाहा और राकेश सिंह राजपूत ने स्थिति को नियंत्रित करने में सराहनीय भूमिका निभाई।



बताया गया कि हादसे में घायल हुए लोगों में प्रेमवती गोयल (40 वर्ष), माधुरी यादव, विनोद यादव, सुंदर पांडेय, अनीता झारिया, तनेश्वरी बाई ठाकुर, धनवती यादव, सविता और अजिते शामिल हैं। बताया गया कि घायल प्रेमवती गोयल के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इसके साथ ही हादसे में अन्य यात्रियों को सिर, कंधे और शरीर के विभिन्न अंगों में चोटें आई हैं। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि दो मरीजों की गंभीर बनी हुई है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.