वार्ड नं. 10 में गोवंश के सिर को लेकर सनसनी, अफवाहों के बीच पुलिस की सख्त जांच
गोवंश के सिर को लेकर सनसनी, अफवाहों के बीच पुलिस की सख्त जांच
नैनपुर वार्ड नं. 10 में गोवंश के सिर मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
नैनपुर। वार्ड क्रमांक 10 क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही थाना नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस विवेचना के दौरान आसपास के स्थानीय नागरिकों से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि मृतक बछड़ा पहले ग्राउंड में पड़ा हुआ देखा गया था, जिसे आवारा कुत्तों द्वारा क्षत-विक्षत करते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि कुत्तों द्वारा नोचने के कारण अवशेष इधर-उधर फैल गए, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।
फिलहाल थाना नैनपुर पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि की पुष्टि हो सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहा है।
rashtriya news


कोई टिप्पणी नहीं