किसानों के लिए खुशखबरी! बुरहानपुर जिले में सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी, हजारों किसानों को होगा लाभ, विधायक मंजू दादू ने CM का माना आभार
किसानों के लिए खुशखबरी! बुरहानपुर जिले में सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी, हजारों किसानों को होगा लाभ, विधायक मंजू दादू ने CM का माना आभार
बुरहानपुर जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासनिक एवं सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नावथा वृहद सिंचाई परियोजना
इस परियोजना की कुल लागत 1,676 करोड़ 06 लाख रुपये है। परियोजना के तहत नेपानगर तहसील के 90 गांवों की लगभग 34 हजार 100 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
परियोजना की कुल जीवित जल भंडारण क्षमता 126.44 मिलियन घन मीटर होगी। इससे करीब 22 हजार किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
त्रिश्रुति मध्यम सिंचाई परियोजना
इस परियोजना की कुल लागत 922.91 करोड़ रुपये है। योजना के अंतर्गत खकनार तहसील के 42 गांवों की 17 हजार 700 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
परियोजना से लगभग 11 हजार 800 किसान परिवार लाभान्वित होंगे।
तीन अन्य परियोजनाओं को भी सैद्धांतिक स्वीकृति
इसके साथ ही तीन अन्य परियोजनाओं को भी प्रारंभिक स्वीकृति दी गई है—
फूलघाटी डेम (अन्ना तालाब)
लागत: 3858 लाख रुपये,
सिंचित भूमि: 1286 हेक्टेयर
कालमाटी बैराज
लागत: 940.04 लाख रुपये,
सिंचित भूमि: 540 हेक्टेयर
रेवाखाद (महल गुराड़ा) बैराज
लागत: 360 लाख रुपये,
सिंचित भूमि: 207 हेक्टेयर
परियोजनाओं के तहत होंगे ये कार्य
इन सभी परियोजनाओं के अंतर्गत बैराज, बैलेंसिंग रिजर्व वायर, पंप हाउस, राइजिंग मेन, पाइप नेटवर्क वितरण प्रणाली एवं सड़क निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे।
किसानों में खुशी की लहर
इन सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी मिलने से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से सिंचाई संकट झेल रहे किसानों को अब स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद जगी है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं