A description of my image rashtriya news जयपुर में राष्ट्रीय सम्मान, मानव सेवा के लिए अजय पवार हुए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जयपुर में राष्ट्रीय सम्मान, मानव सेवा के लिए अजय पवार हुए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित

जयपुर,
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर ऑडिटोरियम जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में अजय पवार को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विगत 15 वर्षों से निरंतर मानव सेवा, समाजसेवा एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
अजय पवार द्वारा बीते 15 वर्षों से
नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन,
मेडिकल सेवा व वृद्धा आश्रमों में सेवा,
शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग,
पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान,
बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरण,
तथा विभिन्न सामाजिक जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।
उनके सेवा कार्यों को देखते हुए उन्हें इससे पूर्व भी मध्यप्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित सम्मानों से अब तक नवाज़ा जा चुका है, जिनमें प्रमुख रूप से—
यूनाइटेड हेल्थ वेलफेयर एसोसिएशन, भोपाल द्वारा बेस्ट पैथोलॉजी अवॉर्ड,
मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं जिला चिकित्सालय रक्तकोष संस्था, बुरहानपुर द्वारा सम्मान पत्र,
लीड लैब मंच द्वारा प्रेरणा अवॉर्ड,
मुस्कान मानव सेवा समिति द्वारा ऑपरेशन सिंदूर सामाजिक अवॉर्ड,
*मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना सम्मान पत्र,
जय महाराणा रक्तदान समूह द्वारा अवॉर्ड,
स्लुड अचीवर्स होनरेबल फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा रक्तमित्र अवॉर्ड एवं सम्मान पत्र,
ओबीसी एकता मंच, बुरहानपुर द्वारा कोरोना सम्मान पत्र शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वायु सेना अधिकारी कैप्टन रमेशचंद्र त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथियों में
सी.के. सक्सेना, मुकेश कुमार, बलवीर सिंह (आर्मी ऑफिसर),
विजयपाल सवारियां (एनसीसी ऑफिसर),
अनिल कुमार (आईपीएस), डीआईजी जयपुर,
तथा हरेंद्र सिंह (सीआई) उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में अजय पवार के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। समारोह का समापन राष्ट्रसेवा और सामाजिक चेतना के संदेश के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.