A description of my image rashtriya news शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

 


शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन


नैनपुर - शासकीय महाविद्यालय नैनपुर में आज दिनांक 30 01 2026  दिन शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत संचालित अल्प अवधि रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को ब्यूटीशियन कोर्स से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया, लगभग 1 माह तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जंगल फ्रेश एंटरप्राइजेज के सहयोग से छात्राओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी देवप्रकाश उईके के मार्गदर्शन में एवं डॉ प्रियंका चक्रवर्ती के कुशल संयोजन में किया गया । समापन कार्यक्रम महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर जी सी मेश्राम की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष श्री दामोदर झारिया रहे। इस आयोजन में विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों के रूप में  शासकीय कन्या महाविद्यालय मंडला से स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के जिला नोडल श्री सुदामा धूमकेती एवं  ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी डॉ प्रदीप सोनी एवं जंगल इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर निसार कुरैशी तथा प्रशिक्षण के मास्टर मास्टर ट्रेनर तोता सिकदर एवं संजना ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती स्वामी विवेकानंद जी एवं महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं पूजन अर्चन की गई तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम में सभी सम्मानित अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी श्री देव प्रकाश उईके द्वारा 02 जनवरी 2026 से प्रारंभ इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं छात्र-छात्राओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से भविष्य में स्वरोजगार के क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया गया। डॉ प्रदीप सोनी के द्वारा स्टार्टअप के संबंध मे छात्राओं को समझाते हुए  भविष्य में रोजगार की संभावनाओं पर बात की गई एवं उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया गया । डॉ सुदामा धूमकेती द्वारा छात्रों को ब्यूटीशियन के क्षेत्र में सुनहरे करियर के अवसरों पर व्याख्यान दिया एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित छात्र हितैषी योजनाओं के बारे ज्ञानवर्धन किया । निसार कुरैशी द्वारा छात्राओं को ब्यूटीशियन के क्षेत्र में रोजगार बनाने के टिप्स प्रदान किए गए । मास्टर ट्रेनर तोता सिकदर एवं छात्राओं द्वारा पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया । प्राचार्य एवं सम्मानित अतिथियों के द्वारा छात्राओ को उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। 50 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाणपत्र प्राप्त किए । प्राचार्य डॉ जी सी मेश्राम द्वारा छात्राओं को ऐसी रोजगार उन्मुखी कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रोत्साहित किया सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ से डॉ एम के बघेल, डॉ ज्योति सिंह, डॉ जयसिंह उर्वेति, डॉ राजेश मासतकर, डॉ रामसिंह धुर्वे, डॉ कुलभूषण रजक, डॉ रविन चौहान, डॉ अकांक्षा मरावी, डॉ रवि यादव, डॉ गिरिवर राजपूत, डॉ नरेंद्र राहंगडाले, डॉ संजीव सिंह, अमित सेन, श्रीमति वाल्के मेम, श्रीमति कुमरे मेम, रिया अवधवल, गोठरिया, मनीष साहू, अमित यादव विनोद ठाकुर, मानसिंह मरावी, प्रकाश ठाकुर महेश , श्रीमति तारा, श्रीमती किरण आदि का सहयोग रहा एवं महाविद्यालय अध्यनरत छात्राएं उपस्थित रहें । मंच का सफल संचालन श्री राहुल विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.