A description of my image rashtriya news शहीदों को श्रद्धांजलि, नैनपुर में मनाया गया मद्य निषेध संकल्प दिवस - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

शहीदों को श्रद्धांजलि, नैनपुर में मनाया गया मद्य निषेध संकल्प दिवस

 


शहीदों को श्रद्धांजलि, नैनपुर में मनाया गया मद्य निषेध संकल्प दिवस

देखे वीडियो

नैनपुर - शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में नगर पालिका परिषद नैनपुर के कार्यालय प्रांगण में पूर्वाह्न 11:00 बजे दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी द्वारा मद्य निषेध संकल्प दिवस के अवसर पर कर्मचारियों, छात्रों एवं आम नागरिकों को शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान आमजन से अपील की गई कि मद्यपान शारीरिक, आर्थिक एवं नैतिक पतन का प्रमुख कारण है।

  • इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि स्वयं शराब अथवा किसी भी नशीली वस्तु का सेवन नहीं करेंगे, किसी अन्य को भी नशा नहीं कराएंगे तथा शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के व्यापार से धन अर्जित नहीं करेंगे। कार्यक्रम में मद्य निषेध को सामाजिक उत्थान एवं मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया।

उक्त कार्यक्रम में पार्षद राजाराम शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस, राजस्व उप निरीक्षक प्रेम कुमार चौटेल, नगर पालिका कर्मचारी, छात्र एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.