नैनपुर में बड़ा हादसा टला! चकोर पुल के डिवाइडर में टकराया चार चक्का वाहन, युवक बाल-बाल बचा
नैनपुर में बड़ा हादसा टला! चकोर पुल के डिवाइडर में टकराया चार चक्का वाहन, युवक बाल-बाल बचा
नैनपुर - नैनपुर के चकोर पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार चार चक्का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के वक्त वाहन में सवार युवक की जान खतरे में पड़ गई थी, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वाहन थोड़ी और तेजी में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
rashtriya news



कोई टिप्पणी नहीं