जायंट्स सहेली बुरहानपुर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, मानव सेवा के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान
जायंट्स सहेली बुरहानपुर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, मानव सेवा के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान
जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर सहेली का शपथ ग्रहण समारोह आज 11 जनवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फेडरेशन–7 की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं,
वहीं कटनी से विशेष अतिथि श्रीमती प्रिया श्रीवास्तव की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, प्रार्थना एवं स्वागत गीत–नृत्य से हुई। इसके पश्चात संस्था से जुड़े नए सदस्यों एवं नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। नवीन अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मंगला दुबे ने पदभार ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती दीपिका शर्मा ने नवगठित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को बधाई देते हुए मानव सेवा से जुड़े प्रभावी प्रोजेक्ट, समयबद्ध रिपोर्टिंग, नए सदस्यों को जोड़ने, यंग जायंट्स एवं नए ग्रुप गठन पर विशेष जोर दिया।
विशेष अतिथि श्रीमती प्रिया श्रीवास्तव ने भी संगठनात्मक एकता और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजू काटरवार ने सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती प्रेमलता सांकले ने किया एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर ने किया।
शपथ ग्रहण के साथ ही संस्था ने अपना पहला सेवा प्रोजेक्ट प्रारंभ करते हुए शासकीय मूक-बधिर छात्रावास को शीतकाल हेतु लगभग 20 हजार रुपए मूल्य का गरम पानी का बंबा भेंट किया, जिससे लगभग 50 बच्चों को लाभ मिलेगा। इस मानवीय पहल के लिए बच्चों व शिक्षकों ने सहेली ग्रुप का आभार जताया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं