गाय का कटा हुआ सर मिलने से मच गया हड़कंप मौके पर हिंदु संगठन कार्यकर्ता पहुंचे
45 मिनट तक नेशनल हाईवे जाम कर दिया
पुलिस के आश्वासन के बाद नेशनल हाईवे सड़क मार्ग शुरू
,,,मध्यप्रदेश के मंदसौर वायडी नगर थाना क्षेत्र की हैदरवास गांव के नजदीक शुक्रवार दोपहर सडक़ पर गाय का कटा हुआ सिर मिला।
अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गाय का कटा हुआ सिर सडक़ पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
उन्होंने नेशनल व स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर नारेबाजी की।इस प्रदर्शन के कारण महू-नीमच हाईवे पिछले करीब 45 मिनट पूरी तरह जाम रहा।
हाईवे के दोनों ओर डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई, जिससे आमजन और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
45 मिनट के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की समझाईश पर हिंदू संगठन के लोग मान गए और चक्का जाम खोल दिया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं