A description of my image rashtriya news जहर सेवन से महिला की मौत, नैनपुर में देर रात की घटना - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जहर सेवन से महिला की मौत, नैनपुर में देर रात की घटना

 


जहर सेवन से महिला की मौत, नैनपुर में देर रात की घटना

नैनपुर

नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तूमेगांव में जहर सेवन से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी मालती बाई पति महिपाल (उम्र 55 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते देर रात करीब 3 बजे अपने घर में जहर का सेवन कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल महिला को सिविल अस्पताल नैनपुर लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद मालती बाई को मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना नैनपुर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर लिया गया है तथा जहर सेवन के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.