जलगांव जामोद : जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए नागरिक परेशान
जलगांव जामोद : जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए नागरिक परेशान
(कांग्रेस ने उठाई आवाज)
जलगांव जामोद:- नगर परिषद के अंतर्गत जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता और चुने हुए नगरसेविकाओं ने नगर परिषद प्रशासन से जवाब मांगा है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सामान्य जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए भी नागरिकों को बार-बार नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं और कई मामलों में एक ही दिन में प्रमाण पत्र नहीं दिए जाते, जिससे आम जनता को मानसिक और आर्थिक परेशानी होती है।
कांग्रेस ने मांग की है कि यदि जन्म-मृत्यु विभाग में कर्मचारियों की कमी है तो उसे तुरंत दूर किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर सेवाएं मिल सकें।
इसके साथ ही जिन मामलों में जन्म पंजीकरण नहीं हुआ है, वहां सात-आठ दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जो आम लोगों के लिए बेहद परेशानी भरा है। जबकि अन्य नगर परिषदों और ग्राम पंचायतों में ऐसे मामलों में केवल एक शपथ-पत्र (Affidavit) या सीमित दस्तावेजों पर नोंद नहीं के दाखले मिल जाते है। जलगांव जामोद में अलग और कठोर प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जो अनुचित है।
कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र एक ही दिन में, सरल और मानवीय दृष्टिकोण से दिए जाएं तथा जन्म पंजीकरण न होने वाले मामलों के लिए एक समान और आसान प्रक्रिया लागू की जाए।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि नागरिकों की यह समस्या जल्द हल नहीं की गई तो आने वाले समय में आंदोलन किया जाएगा।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं