A description of my image rashtriya news राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित



राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


नैनपुर (मंडला) । राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पूर्व वर्ष के अनुसार ही बड़े उत्साह और उल्लास के साथ लगातार 5 वे वर्ष नैनपुर में मनाया गया। इस उत्सव में लगभग 200 से ज्यादा सदस्य और अन्य लोग शामिल हुए। माता सावित्री और उनके जीवन पर आधारित ड्रामा,एवं गानों पर नृत्य, समान शिक्षा अभियान का ड्रामा, शिक्षा के कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान एवं प्रश्नोत्तरी के साथ पुरस्कार वितरण इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। नैनपुर में मनाये गए राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उत्सव में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 'आओ रे शिक्षा लेने आओ रे' गाने के साथ बच्चे सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को मंच पर लाए।

धन्य धन्य सावित्रीबाई' गाने के साथ सावित्रीबाई और उनके योगदान को याद करते हुए लोग भावुक होते देखे गए। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के सम्बोधन में सावित्रीबाई फुले के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई ने ही हजारों वर्षों से शिक्षा से वंचित समुदायों और महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले। उन्होंने सावित्रीबाई के संघर्ष को भी लोगों के सामने रखा। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्विज का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी उपस्थित लोग सहभागी हुए। सावित्रीबाई के योगदान, शिक्षा का अधिकार कानून और समग्र शिक्षा अभियान पर आधारित इस अनोखे क्विज में बच्चों और बढ़ों ने सही उत्तर दिए और आकर्षक इनाम भी जीते। इस वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह की विशेषता यह रही कि इसे समान शिक्षा अभियान के थीम दी गयी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.