“जनहित से जुड़ा अल्टीमेट अलर्ट: ASP कनेश ने दिए सख्त निर्देश, लक्ष्य समय पर पूरा करने के आदेश”
जिला बुरहानपुर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न अभियानों के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में थाना प्रभारी की ली बैठक।
अभियानों के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा दिनांक 10.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह, महिला संबंधी अपराधों हेतु गठित SIT, तथा गुम इंसान एवं स्थाई वारंट की तामीली के संबंध में जिले में चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा हेतु पुलिस कंट्रोल रूम, बुरहानपुर में समस्त थाना प्रभारियों की बैठक ली गई।
*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह*
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना पर चर्चा।
हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
स्कूल–कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर।
ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश।
*महिला संबंधी अपराधों हेतु गठित SIT*
महिला अपराधों में त्वरित एवं निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश।
लंबित प्रकरणों की शीघ्र समीक्षा एवं निराकरण पर विशेष बल।
पीड़िताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार एवं कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश।
महिला हेल्पलाइन, डायल-100/112 की प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर।
*गुम इंसान अभियान*
गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई के निर्देश।
पुराने लंबित गुम इंसान मामलों की पुनः समीक्षा।
तकनीकी साधनों, मुखबिर तंत्र एवं अंतर-जिला समन्वय बढ़ाने पर जोर।
*स्थाई वारंट तामीली अभियान*
लंबे समय से लंबित स्थाई वारंटों की शीघ्र तामीली के निर्देश।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमें गठित करने पर चर्चा।
प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।
अन्य निर्देश
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क रहने के निर्देश।
जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण को प्राथमिकता देने पर बल।
अभियान की सतत मॉनिटरिंग एवं उच्च अधिकारियों को नियमित रिपोर्टिंग के निर्देश।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, डीएसपी श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, एस डीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा, एवं समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश ने बैठक में स्पष्ट किया कि सभी अभियान जनहित एवं सुरक्षा से जुड़े हैं, अतः इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं