राष्ट्रीय बंजारा प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित होंगे रामायणी शंकर दास जी महाराज बंजारा11जनवरी 2026 को बुरहानपुर में होगा भव्य सम्मान समारोह।
11जनवरी 2026 को बुरहानपुर में होगा भव्य सम्मान समारोह।
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के जांब (प्रतिष्ठान तीर्थ क्षेत्र) पोहरादेवी में धर्म, गुरु नानक सेवा एवं समाज सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संत डॉ. रामराव महाराज बंजारा को विकास फाउंडेशन भारत द्वारा राष्ट्रीय बंजारा प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें मानव सेवा एवं समाज उत्थान के लिए किए गए अतुलनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भव्य सम्मान समारोह 11 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के तीर्थ क्षेत्र पोहरदेवी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से बंजारा समाज के गणमान्य लोग, संत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विकास फाउंडेशन भारत के पदाधिकारियों ने बताया कि रामायणी शंकर दास जी महाराज
बंजारा लंबे समय से समाज में शिक्षा, संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से समाज के युवाओं को नई दिशा मिली है और बंजारा संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
संस्था ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों में बंजारा समाज के हितों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियाँ और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें समाज के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर रहेगा।
इस घोषणा के बाद बंजारा समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में समाजजन इस सम्मान समारोह में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। यह पुरस्कार न केवल रामायणी शंकर दास जी महाराज
बंजारा का सम्मान है, बल्कि समूचे बंजारा समाज के गौरव का प्रतीक माना जा रहा है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं